Indian Languages
Skip to main content

```html

राजद जिला कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

गिरिडीह : राष्ट्रीय जनता दल, गिरिडीह जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नए परिषदन भवन, गिरिडीह में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत झारखंड के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह के विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि के दौरान माहौल भावुक रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया और कहा कि जनता एवं समाज के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद राजद जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने की। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि गिरिडीह जिले में राजद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है। संगठन को जिला स्तर तक सीमित रखने के बजाय प्रखंड, पंचायत, बूथ और गांव स्तर तक सक्रिय कमेटियां तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में संगठन की समीक्षा की जाएगी। जहां संगठन कमजोर है, वहां सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़कर कमेटी को मजबूत किया जाएगा। पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार रहने और गरीब, मजदूर, किसान, युवा एवं आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

बैठक के दौरान बशीर शाह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सदस्यता रसीद काटकर उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

post ke bich me 2sra wala

सैकड़ों नए लोगों के राजद से जुड़ने पर बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सक्रिय एवं योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने का प्रयास किया जाएगा।

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

राजद जिला महासचिव रामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

वहीं युवा राजद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर से अधिक से अधिक युवाओं एवं लोगों को राजद से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

post ke bich me 3rd wala

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम, युवा राजद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला महासचिव रामेश्वर प्रसाद यादव, जिला सचिव वारिस नेक, जिला उपाध्यक्ष दशरथ प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय दास, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव, राजद अल्पसंख्यक विभाग की जिला अध्यक्ष इजराइल अंसारी, अल्पसंख्यक नेता कामरान अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, किसुन यादव, प्रकाश दास, संजना आंबेडकर समेत जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक पार्टी की कमेटियां तैयार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को राजद की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully