Indian Languages
Skip to main content

```html

विश्वनाथ उरांव की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश, सैकड़ों लोग पहुंचे घाघरा थाना

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। घटना से नाराज सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे और मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने गांव के ही रमेश लोहारा और उसके पुत्र आर्यन लोहारा की भूमिका पर आशंका जताते हुए दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाई थी, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

रमेश लोहारा के घर गया था विश्वनाथ : पत्नी

मृतक की पत्नी शीला उरांव ने बताया कि घटना से पहले विश्वनाथ उरांव रमेश लोहारा के घर गया था। उनके अनुसार, वहां विश्वनाथ ने शराब पी और मुर्गा खाया था। देर शाम तक वह रमेश लोहारा के आंगन में मौजूद था। अगले दिन उसका शव रमेश के घर से कुछ दूरी पर मिला।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मौत की परिस्थितियों की गहन जांच कराने की मांग की है।

करीब एक घंटे तक थाना परिसर में डटे रहे ग्रामीण

ग्रामीण करीब एक घंटे तक थाना परिसर में मौजूद रहे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।

post ke bich me 2sra wala

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह : थाना प्रभारी

घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि रमेश लोहारा और उसके पुत्र आर्यन लोहारा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विश्वनाथ उरांव की मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अनुसंधान जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully