Indian Languages
Skip to main content

```html

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में मेधा सम्मान समारोह, विज्ञान-गणित मेला के विजेताओं को किया गया सम्मानित

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को वंदना सभा के दौरान मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रामगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान-गणित मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्य को सम्मानित किया गया।

चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान-गणित मेला में बरगंडा विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणित-विज्ञान मेला में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान पत्र-वाचन प्रतियोगिता में विद्यालय के आचार्य गौरव मुखर्जी ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों और आचार्य की इस उपलब्धि को लेकर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और प्रधानाचार्य आनंद कमल ने दीप प्रज्वलित कर की।

समारोह के दौरान प्रदीप कुमार जैन ने महादेव दुबे को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद विज्ञान-गणित मेला में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों और आचार्य गौरव मुखर्जी को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महादेव दुबे ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों का क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना उपलब्धि है और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना विद्यालय के लिए गौरव की बात होगी।

post ke bich me 2sra wala

वहीं, प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अनुशासन और गुरु-शिष्य परंपरा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आनंद कमल ने सभी विजेता विद्यार्थियों और आचार्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अजित मिश्र ने किया।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully