गिरिडीह: मरांग बुरु के तलेटी स्थित मधुबन गेस्ट हाउस सभागार में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 4 और 5 नवंबर 2026 को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन को सफल और सुचारू रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आदिवासी संताल समुदाय की परंपरा, पुरखौती अधिकार, धर्म-संस्कृति और सामाजिक विधि-विधान को बनाए रखने तथा मरांग बुरु की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही विधि एवं संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी सह मंत्री फागू बेसरा, केंद्रीय सचिव हीरालाल मांझी, कोषाध्यक्ष सोमई टुडू (ओडिशा), TAC सदस्य जसाॅंय मार्डी (कोल्हान), मरांग बुरु धर्म नायके बाबा चंदोलाल टुडू सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में महावीर मुर्मू, विष्णु किस्कू, सुधीर बास्के, दिलीप मुर्मू, रतिलाल टुडू (धनबाद), आलोक बास्के (ओडिशा), बेनीलाल टुडू (संताल परगना), डॉ. जगजीवन मुर्मू (बिहार), महावीर बास्के (असम), महेश मरांडी, एतो बास्के, शुकेज हेम्ब्रम, सुनील मुर्मू, बाबूराम सोरेन, सुरेश हेम्ब्रम, भगवान किस्कू, सुशांत प्रसाद सोरेन, बिरजू मरांडी, शनिचर बेसरा, अशोक मुर्मू (बोकारो), सुरेश मरांडी (बिहार), केसी टुडू, रविन्द्र हांसदा, नारायण मुर्मू, प्रभाकर हांसदा, रमेश हेम्ब्रम, अजीत बेसरा, सुरेश मुर्मू, बुधन हेम्ब्रम, अजय हेम्ब्रम (बोकारो), राजेश किस्कू, रूपलाल सोरेन, तुलसी मरांडी, धनीराम मरांडी, अपर्णा हांसदा और शांति देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।
बैठक में धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका, जमशेदपुर और कोल्हान के अलावा ओडिशा, बिहार और असम से आए सैकड़ों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।


