Indian Languages
Skip to main content

```html

बिरनी में सड़क हादसे में 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर गरागुरो के पास रात करीब 8 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, गरागुरो निवासी छोटेलाल यादव सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक चालक अपनी अपाचे बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

मौत की सूचना के बाद शनिवार अहले सुबह करीब 7 बजे मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने गरागुरो के पास शव को सड़क पर रखकर कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

post ke bich me 2sra wala

ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने पर भरकट्टा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच और फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

post ke bich me 3rd wala

Leave a reply ke upar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share News
✓ Link copied successfully